{"_id":"5890dd724f1c1b4a40e7fe8a","slug":"hapur-district-will-elect-200-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में चुनाव कराएंगे जिले के 200 कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में चुनाव कराएंगे जिले के 200 कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधानसभआ सीट
- फोटो : self
विज्ञापन
हापुड़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 120 शिक्षक शामिल हैं, जबकि शेष कर्मचारी दूसरे सरकारी कार्यालयों से हैं। इन कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया और ड्यूटी भी पहुंच गई हैं।
बता दें कि हापुड़ जिला प्रशासन ने बुलंदशहर जिले से विधानसभा चुनाव में ड्यूटी देने के लिए कर्मचारियों की मांग की थी। हालांकि हापुड़ द्वारा 2300 कर्मचारियों की मांग की गई थी। मगर, जिले में भी चुनाव होने के कारण सिर्फ 200 कर्मचारियों को ही देने पर सहमति बन पाई। जिन कर्मचारियों की हापुड़ में ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
उनकी ड्यूटी भी पहुंच गईं हैं और प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सीडीओ जसजीत कौर के अनुसार हापुड़ चुनाव में जाने वाले 200 कर्मचारियों में 120 शिक्षक शामिल हैं। जबकि शेष दूसरे सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
‘दिव्यांग कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाएं’
उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने विधानसभा चुनाव में दिव्यांगोें की ड्यूटी न लगाने की मांग की है। इसके लिए सीडीओ को मांगपत्र भी सौंपा गया है। संघ के जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति और जिला मंत्री कैलाश सिंह जाटव ने बताया कि उन्होंने सीडीओ को मांगपत्र देकर मांग की है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता का सभी कर्मचारी पालन करते हैं और अधिकारियों के आदेशों का भी पालन किया जाएगा। मगर, कुछ ऐसे कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है जो दिव्यांग हैं। ऐसे कर्मचारी ड्यूटी देने में असमर्थ रहेंगे ।