{"_id":"61acf39f900a5a3c0336c355","slug":"haji-yunus-convoy-attacked-bulandshahr-news-gbd2304943176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर 60 राउंड फायरिंग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर 60 राउंड फायरिंग, एक की मौत
विज्ञापन
फायरिंग में घायल समर्थक को जिला अस्पताल से रेफर के बाद हायर सेंटर ले जाते परिजन।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के काफिले पर 60 राउंड फायरिंग, एक की मौत
बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार दोपहर तीन बजे ताबड़तोड़ 60 राउंड फायरिंग की गई। इसमें उनके एक समर्थक खालिद की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। यूनुस गांव भाईपुरा से शादी समारोह से बुलंदशहर लौट रहे थे तभी रजवाहे की पुलिया के पास स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया गया। हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।
काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए। घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
बसपा से रालोद में आए थे
मोहल्ला ऊपरकोट निवासी हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। वह बुलंदशहर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी निशा परवीन सदर ब्लॉक प्रमुख हैं।
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया आरोप
यूनुस ने पुलिस प्रशासन पर पूर्व में शिकायत किए जाने के बाद सुरक्षा और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा दी होती तो हमला न होता। अगर होता भी तो हमलावर मौके से पकड़े जाते।