{"_id":"5724e3ae4f1c1bc73aa915d9","slug":"grant-will-double-daughters-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना मिलेगा बेटियों को शादी का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना मिलेगा बेटियों को शादी का अनुदान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोगुना आर्थिक मदद के साथ सरकार गरीब बेटियों को शादी के लिए अनुदान देगी। बता दें कि सपा सरकार ने शादी बीमारी योजना को तीन वर्ष पूर्व बंद कर दिया था। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही योजना को दोगुने धन के साथ फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
शादी-बीमारी योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार 10 हजार रुपये दिया करती थी। पांच हजार रुपये बीमारी के लिए दिए जाते थे। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सरकार को गरीब-बेटियों के विवाह की सुध आई है।
विज्ञापन
सरकार अब गरीब बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये अनुदान देगी। नियम और शर्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहरी क्षेत्र में 25 हजार और ग्रामीण क्षेत्र में 46 हजार रुपये से कम सालाना आय वाले परिवार की बेटियों को ही सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे अधिक कमाने वाले परिवार योजना के पात्र नहीं होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए गरीब बेटियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।