{"_id":"67b3770322c993330708d32e","slug":"grabbed-seven-lakh-rupees-after-fixing-a-land-deal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-129717-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जमीन का सौदा तय कर हड़प लिए सात लाख रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जमीन का सौदा तय कर हड़प लिए सात लाख रूपये
विज्ञापन
नगर के देवीपुरा निवासी राकेश कुमार से उसके साथ नौकरी करने वाले साथी ने ही प्लॉट बेचने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़प लिए। अब आरोपी पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर हत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को पत्र भेजकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
देवीपुरा क्षेत्र निवासी राकेश कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। उनके साथ ही चोला क्षेत्र का एक युवक भी कार्यरत है। उस युवक ने बीते दिनों पीड़ित को झांसा दिया कि उसका नगर के वहलीमपुरा गांव के पास 150 गज का प्लॉट है, जिसे वह बेचना चाहता है। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित युवक को वह प्लॉट दिखाया, जिसका सौदा 14 लाख रुपये में तय हो गया।
पीड़ित राकेश ने बताया कि उसने 15 दिसंबर को तीन लाख रुपये और चार लाख रुपये का एक चेक आरोपी को दिया। उस दौरान जनवरी माह में प्लॉट का बैनामा कराना तय हुआ था। निर्धारित अवधि पर जब पीड़ित ने शेष धनराशि लेकर प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टाल-मटोल करने लगा।
विज्ञापन
इस पर पीड़ित को शक हुआ और छानबीन की तो पता चला कि आरोपी ने पहले भी एक व्यक्ति से रुपये लेकर प्लॉट का बैनामा करने का झांसा देकर ठगी की जा चुका है। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। एसएसपी िऋजुल कुमार ने मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।