फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Grabbed one million on the pretext of selling a plot to the couple

Bulandshahar News: दंपती को प्लॉट बेचने का झांसा देकर दस लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Grabbed one million on the pretext of selling a plot to the couple
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक दंपती को प्लॉट बेचने का झांसा देकर शातिर युवक ने दस लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पीड़ित दंपती को किसी अन्य व्यक्ति के प्लॉट को अपना बताकर बेचने का झांसा दिया था। पीड़ित पक्ष ने मामले में अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह किराए के मकान में रहता है और काफी वक्त से एक प्लॉट खरीदना चाहता था। गाजियाबाद के राजनगर क्षेत्र के एक परिचित युवक ने बीते दिनों उसे सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि उसका गाजियाबाद में एक प्लॉट है। रुपयों की आवश्यकता होने के चलते उसे प्लॉट बेचना पड़ रहा है। आरोपी द्वारा गाजियाबाद ले जाकर उसे और उसकी पत्नी को एक प्लॉट दिखाया, जिसका सौदा 40 लाख रुपये में तय कर दिया गया। आरोपी ने कुछ धनराशि नकद और शेष राशि चेक के माध्यम से लेने की बात कही। इस पर दिसंबर 2022 में उनके द्वारा पांच लाख रुपये कैश और पांच लाख रुपये चैक के माध्यम से आरोपी को दिए गए। आरोप है कि दस लाख रुपये पहुंचने के बाद आरोपी युवक ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। जब उन्होंने गाजियाबाद जाकर पता लगाया तो प्लॉट किसी अन्य शख्स के नाम होने का पता चला। पीड़ित दंपती ने आरोपी के घर पहुंचकर रुपयों का तकादा किया तो उनसे अभद्रता कर धमकी दी गई। एसएसपी ने शिकायत पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed