फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Goods worth lakhs of rupees stolen from health center

Bulandshahar News: स्वास्थ्य केंद्र से लाखों रुपये का सामान चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनहरा स्थित आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी ने कोतवाली देहात में अज्ञात चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी उषा सुमंत ने बताया कि मंगलवार रात चोरों ने स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर वहां से एक लैपटॉप, एक ग्लूकोमीटर, आटोक्लेव मशीन, वजन मशीन, ब्लड प्रेशर मशीन, हीमोग्लोबीन मीटर, पंखा, ऐनीमा केन, स्टील कुर्सी, स्टूल पेशेंट, एचआईवी किट, प्रेगनेंसी किट आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्हें बुधवार सुबह अस्पताल पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चल सका। तमाम प्रयासों के बावजूद चोरों का पता नहीं चल सका है। देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed