{"_id":"6ab94fe18a8b24d85b04512c","slug":"goods-worth-lakhs-burnt-due-to-fire-in-shop-bulandshahr-news-c-133-1-bul1017-166669-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा
विज्ञापन
डिबाई। धर्मपुर चौकी क्षेत्र में हनुमान चौराहा के निकट शनिवार देर रात किराना स्टोर में आग लगने से परचून का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गांव नगलाछत्तू निवासी संजय कुमार की हनुमान चौराहा के निकट संजय किराना स्टोर के नाम से दुकान है। संजय कुमार ने बताया कि वह रिटेल के साथ होलसेल का कारोबार भी करते हैं। दुकान के पार्टनर इसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। शनिवार देर रात करीब दो बजे दुकान से धुआं उठने लगा। धुएं से घुटन होने पर ऊपर सो रहे लोग जाग गए और शोर मचाया।
शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा परचून का सामान जल गया। संजय कुमार के अनुसार नुकसान लाखों रुपये का है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है।