{"_id":"574dc32f4f1c1b02091090bd","slug":"gift-of-the-railway-station-will-soon-mukeda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊखेड़ा को जल्द मिलेगी रेलवे स्टेशन की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊखेड़ा को जल्द मिलेगी रेलवे स्टेशन की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 31 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊखेड़ा फाटक के पास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारियों परवान चढ़ने लगी है। रेलवे ने प्रस्तावित स्टेशन का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत मऊखेड़ा में रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए करीब 17 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। भविष्य में इस स्टेशन से हाईस्पीड मालगाड़ियों के परिचालन की योजना है। यहां स्टेशन बनने से खुर्जा और सिकंदराबाद के उद्यमियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
सिकंदराबाद से पाइप, टाइल्स, पेंटस, गद्दा और कृषि दवाइयों की खेप दूसरे प्रांतों को भेजी जाती हैं और कच्चा माल उद्योगों के लिए मंगाया जाता है। खुर्जा से पॉटरी उत्पाद की खेप भेजे जाती हैं और मिट्टी मंगाई जाती है।
विज्ञापन
आवागमन में अड़चन खत्म होने से उद्योग का दायरा बढ़ना तय है। रेलवे स्टेशन के आसपास विशाल गोदामों का निर्माण होगा। वहीं, रेलवे स्टेशन बनने से करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिलना तय है।