फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Getting off Dibai grain market

बंद रही डिबाई अनाज मंडी

Sat, 07 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 07 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ हुई अभद्रता और पीआरडी जवानों के साथ मारपीट-पथराव के बाद हुई कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने तीसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पांच व्यापारियों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो व्यापारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इनमें से एक आरएसएस का पदाधिकारी बताया जा रहा है। एसडीएम के नेतृत्व वाली प्रशासनिक टीम के साथ हाथापाई करने में मंडी सचिव सम्मेर सिंह ने सुरेंद्र शर्मा पुत्र रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, अमित पुत्र सुरेश चंद्र, कन्हैया पुत्र अशोक कुमार और कपिल अग्रवाल पुत्र राम निवास अग्रवाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई।
विज्ञापन


साथ ही 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भाा रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया ने बताया कि दो आरोपियों राजेंद्र व अमित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।  राजेंद्र सिंह आएसएस का सह नगर संघ चालक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक गुड्डू पंडित से मिले कारोबारी
सपा के पदाधिकारी विमल शर्मा के साथ एक कारोबारियों का दल शुक्रवार को डिबाई विधायक श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) के बुलंदशहर आवास पर मिला। आढ़तियों ने बंद दुकानों की सील खुलवाने, निर्दोष व्यापारियों से गंभीर धाराओं को हटवाने की मांग की। विधायक गुड्डू पंडित ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मदद का आश्वासन दिया।

उत्पीड़न के खिलाफ लगाई गुहार  
मंडी प्रधान रमेश चंद्र कारोबारियों के  साथ मंडी सचिव से मिले। उनकी गुहार पर मंडी सचिव सुम्मेर सिंह ने सभी आढ़तियों को भरोसा दिया कि किसी भी कारोबारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उनके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्र प्रभा गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी कोतवाली निरीक्षक हरीश भदौरिया से मिला।

किसान परेशान, व्यापारी हलाकान
तीन दिन से मंडी बंद रहने से जिन किसानों का माल आढ़तियों की दुकान में बेचने को रखा हुआ है, उन्हें भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसान अमर सिंह, नन्हें मियॉ, रूप किशोर, बनी सिंह ने बताया कि उनके परिवार में शादी है।


ऐसे में भुगतान नहीं मिला तो सारी तैयारी थम जाएगी। अन्य किसान कुमरपाल, अरविंद आदि का कहना है कि लंबे समय तक मंडी बंद रहने पर माल बेचने को अन्य मंडियों की ओर रुख करना पड़ेगा। वहीं कारोबार बंद होने से बाजार में सन्नाटा फैल गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed