{"_id":"56fd65334f1c1b6241f00109","slug":"get-off-today-standing-sugarcane-crop-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल बंदी आज, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल बंदी आज, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
sugercane
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र की अनामिका शुगर मिल अगौता का पेराई सत्र शुक्रवार को समाप्त होने जा रहा है। मगर किसानों का 10 प्रतिशत गन्ना अभी भी खेतों में खड़ा है। गन्ना लाने वाले किसान शुगर मिल पर मारामारी मचा रहे हैं। जिसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें मिल के गेट पर लगी हुई है।
विज्ञापन
बता दें कि अनामिका शुगर मिल प्रबंधन तंत्र ने क्षेत्रों के गांवों में मुनादी कराते हुए 31 मार्च की रात 12 बजे तक मिल पर गन्ना खरीद की घोषणा की थी। युवा राष्ट्रीय लोकदल नेता डॉ. कुंवरवीर सिंह ने अफसरों से बात की। उनके हस्तक्षेप के बाद जिला गन्ना अधिकारी ने एक दिन और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
यानि मिल अब एक अप्रैल को बंद होगी। मिल बंद होती देख हर एक किसान मिल पर गन्ना डालने को आतुर है। गेहूं की कटाई शुरू होने से किसानों को गन्ने की कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
किसान कुंवरवीर चौधरी, जगवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह ने बताया कि पहले तो शु़गर मिल ने पर्चियां ही उपलब्ध नहीं कराई। अब शुगर मिल बंद हो रही है। यदि मिल शुक्रवार तक बंद हो गई तो किसानों का गन्ना खेतों में ही खड़ा रह जाएगा।
अनामिका शुगर मिल के डीजीएम केन विश्वास राज ने बताया कि शुगर मिल शुक्रवार शाम तक बंद हो जाएगी। 10-15 दिन से गन्ना नाकाफी आ रहा है।