फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gas tanker overturned, leakage creates panic.

गैस का टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप

Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Wed, 16 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Gas tanker overturned, leakage creates panic.
एनएच-91 पर तेज रफ्तार गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गैस रिसाव होने की सूचना जैसे ही पुलिस-प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



मौके पर भारी फोर्स के साथ एसपी और सीओ पहुंच गए। फौरी तौर पर प्रशासन ने हाइवे पर ट्रैफिक को बंद करा दिया।


फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं है। रिसाव रोकने को इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहंुची हैं।
बुधवार पूर्वान्ह करीब तीन हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर पंजाब के भटिंडा से उन्नाव जा रहा था।



जैसे ही टैंकर हजरतपुर के पास पहुंचा तेज रफ्तार होने के कारण सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में पलट गया।


हादसे में चालक घायल हो गया जबकि क्लीनर भाग गया। प्रशासन को टैंकर से गैस रिसाव होने की खबर मिली हड़कंप मच गया।


मौके पर एसपी देहात पंकज पांडेय, सीओ आरएल निरंजन समेत भारी फोर्स पहुंच गई। आनन-फानन में एसपी देहात ने हाइवे पर ट्रैफिक को बंद कराकर वाहनों को शहर के अंदर से निकालने का निर्देश दिया।

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, मौत
ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर टॉली लेकर भाग गया। नोएडा के कुचेसर निवासी सुमित पुत्र मुकेश (21) दरवेशपुर गांव में अपनी ससुराल गए थे।
विज्ञापन




मंगलवार देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर पहाड़पुर हवेली गांव के पास सामान से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक को मारी टक्कर, बस में तोड़फोड़
हाईवे पर मंगलवार रात सड़क पार कर रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


गुस्साए लोगों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर चालक से मारपीट की। पुलिस ने चालक व एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  मेरठ से आगरा जा रही रोडवेज बस ने हाईवे पर एक्सिस बैंक के पास बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सादिक (18) पुत्र वकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।


हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में बस सवार यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। घायल सादिक को हापुड़ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।




सादिक के कंधे व पैर फ्रैक्चर हो गया है। सादिक शीशे की दुकान चलाता है। उसके पिता वकील अहमद सऊदी अरब में काम करते हैं। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज चालक विशंभर निवासी रनौसा जनपद एटा को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed