फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ganpati Bappa's idol was immersed amidst fanfare and devotional songs

Bulandshahar News: गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच हुआ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa's idol was immersed amidst fanfare and devotional songs
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/बीबीनगर। नगर से लेकर देहात तक गणपति विसर्जन के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दिया। सुबह से ही शहर की गलियों और चौकों पर ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजती रही और भक्त बप्पा के जयकारों के साथ झूमते-नाचते नजर आए। प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ नदी में परंपरा के अनुसार विसर्जित किया गया। पंडालों में भजन संध्या व आरती में भक्त शामिल हुए। शनिवार को 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन पर घर-घर व पंडालों में विराजे गणपति बप्पा श्रद्धा के साथ विदा कर मन्नत मांगी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जगह-जगह से निकली शोभायात्राओं में महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अनूपशहर में विसर्जन करने आए आदेश कुमार, रविंद्र, कीर्ति और सपना ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की थी। बताया कि बप्पा की प्रतिमा को परंपरागत रूप से विसर्जन करने के लिए वह अनूपशहर लाए और विसर्जित किया।
विज्ञापन

बीबीनगर कस्बे में भगवान गणपति का 56 भोग के साथ खैरपुर गंगनहर में विसर्जन किया गया। भक्तों ने नगर में शोभायात्रा निकाली और प्रसाद वितरित किया। बीबीनगर कस्बे के मोहल्ला आजमतारा में शिक्षिका आशु बैनीवाल ने बताया कि आवास पर भगवान गणपति की भव्य प्रतिमा की स्थापना की थी। सुबह शाम आरती के साथ लगातार संकीर्तन भी किया गया। भगवान को 56 भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडप में विराजे गणपति के पूजन व भजन संध्या में भक्ति गीतों की गूंज है। नगर की पंजाबी कालोनी, मोहल्ला साठा, नगर पालिका के पास और डीएम रोड समेत कई जगह गणपति की प्रतिमा पंडालों में स्थापित की गई है। यहां पर सुबह-शाम श्रद्धालुओं ने आरती की। प्रसाद में मोदक, केला, सेव, किसमिस, मिश्री का भोग लगाया।

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचे भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed