{"_id":"58a889164f1c1bab19d85cbc","slug":"ganga-bridge-half-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पुल ढाई घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पुल ढाई घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुल मार्ग पर शनिवार को दो ट्रकों के आपस में फंसने से गंगापुल ढाई घंटे जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ट्रकों को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया। जाम में फंसे वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को गंगापुल पर ओवरलोड़ गन्ने के दो ट्रक आपस में फंस गए। जिसके चलते गंगा पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को रास्ते से अलग हटवाया और लगभग ढाई घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों की माने तो गंगापुल पर जाम आम बात हो गई है। खस्ताहाल सड़क, भारी यातायात तथा ओवर लोडिड गन्ना के ट्रकों के लगातार आवागमन के चलते जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन
जिससे आए दिन ट्रक पलटने या ट्रक के खराब होने की समस्या पैदा हो जाती है। रजपुरा चीनी मिल के लिए गन्नों से भरे ट्रक व ट्रैक्टर जिनमें से बाहर निकले गन्ने यातायात को बाधित करते हैं।
विज्ञापन