फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Froud

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्य में लापरवाही, कार्यदायी संस्था ब्लैकलिस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Froud
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्य में लापरवाही, कार्यदायी संस्था ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में कुल 119 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने हैं, जिनमें समय से मात्र 67 सेंटर का ही निर्माण हो पाया है। 14 का निर्माण कार्य जारी है, जबकि 38 का हेल्थ सेंटर का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा नहीं होने के चलते जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस-25 अलीगढ़ को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही सीडीओ ने कंपनी को दिए जाने वाले भुगतान पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को निशुल्क चिकित्सा सेवा अपने घर के नजदीक मिले। इसके लिए जनपदभर में वर्ष 2018 से 2020 तक 119 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाने की स्वीकृति मिली थी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण करवाने की जिम्मेदारी कंसट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विस यूनिट-25 अलीगढ़ (सीएनडीएस-25 अलीगढ़) को सौंपी गई थी। सभी सेंटर का निर्माण करवाने के लिए 31 जनवरी 2021 तक का समय निर्धारित किया था। कंपनी ने अभी तक सिर्फ 67 सेंटर ही बना सकी है। जबकि 14 का निर्माण कार्य चल रहा है और 38 सेंटर का निर्माण कार्य समय से नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। निर्माण कार्य में कंपनी की ओर से लापरवाही बरती गई है। इसलिए उक्त कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इससे कंपनी को भी अवगत करवा दिया है। सीडीओ ने बताया कि इस कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक के सेंटर के निर्माण में खर्च होने हैं 4.50 लाख रुपये
जनपद में बन रहे 119 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एक सेंटर के निर्माण पर 4.50 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। जबकि सेंटर संचालन के लिए दवाई आदि के लिए 2.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर पर मिलती हैं यह सुविधाएं
शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। प्रत्येक सेंटर पर 18 तरह की स्वास्थ्य जांच और 55 तरीके की निशुल्क दवा का लाभ दिया जाता है। अधिकारियों का दावा है कि जो 67 सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं। उनसे लोगों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।
वित्तीय वर्ष 20-21 में भी मिले हैं 61 सेंटर
जानकारी के अनुसार जनपद में वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी 61 हेल्थ और वेलनेस सेंटकर की सौगात मिली हुई है। इनमें से 20 का सुदृढ़िकरण होना है, जबकि 41 सेंटरों का निर्माण भी कराया जाना है। फिलहाल इनका कार्य शुरू नहीं किया गया है। अफसरों की मानें तो जल्द ही संस्था का चयन कर इनका भी निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

आमजन के हित के लिए जनपद में खोले जाने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराने वाली कंपनी ने निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं किया है। इसलिए उक्त कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इससे कंपनी को अवगत करवा दिया है। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed