{"_id":"575af0a64f1c1b507e9c50f0","slug":"from-3-84-crore-city-line-will-be-replaced","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.84 करोड़ की राशि से बदला नजर आएगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.84 करोड़ की राशि से बदला नजर आएगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
भूड़ चौराहे का एक दृश्य।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रवेश स्थानों की सूरत जल्द ही बदली-बदली सी नजर आएगी। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने शहर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया है। 3.84 करोड़ की लागत से नगर के मुख्य प्रवेश द्वार भूड़ चौराहा, भूड़ से तहसील रोड और तहसील रोड से लेकर सीडीओ कार्यालय तक सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण चौराहे के सौंदर्यीकरण के अलावा भूड़ से लेकर तहसील तक सड़क का चौड़ीकरण भी कराएगा। इसके अलावा तहसील से लेकर डीएवी ओवरब्रिज होते हुए सीडीओ कार्यालय तक भी सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। बीडीए द्वारा भूड़ चौराहे पर पार्क के चारों तरफ सड़क पर रबड़ मोल्ड बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
भूड़ चौराहे पर वर्षों से लगा साक्षरता द्वार बोर्ड ध्वस्त कर दिया गया है। नगर में घुसने वाले लोगों का स्वागत अब स्वच्छता एवं पर्यावरण द्वार से किया जाएगा। नगर पालिका ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
भूड़ चौराहे का नजारा जल्द ही बदला-बदला सा नजर आएगा। 3.84 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। काम शुरू कर दिया गया है। तय सीमा के भीतर इसे पूरा कर लिया जाएगा। - शैलेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण