{"_id":"6682df5e149ebcde990a3066","slug":"friend-caught-taking-exam-in-place-of-pharmacy-student-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104258-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फार्मेसी छात्र की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फार्मेसी छात्र की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया दोस्त
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के जटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी छात्र की जगह उसका दोस्त परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक ने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रधानाचार्य ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
सेठ गंगा सागर जटिया पाॅलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि उनकी संस्था में प्राविधिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं संचालित हैं। कॉलेज को विभिन्न कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र बनाया है। रविवार का सायं की पाली (दोपहर दो से शाम बजे तक) में पाठ्यक्रम फार्मेसी के विषय फार्माकागनोसी की परीक्षा थी। कक्ष संख्या आर-तीन में कक्ष निरीक्षक अमित तेवतिया व अविनाश जैन ड्यूटी पर थे।
कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी सूची और प्रवेश पत्र का मिलान कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि प्रथम वर्ष के छात्र मुकेश की जगह कोई अन्य युवक बैठा था। इसमें उन्होंने काफी ध्यान से दस्तावेजों का मिलान किया और उपस्थित युवक से पूछताछ की। युवक ने खुद स्वीकार कर लिया कि वह अपने दोस्त मुकेश की जगह परीक्षा देने आया था। मौके पर मौजूद युवक का नाम आदेश कुमार है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि मुकेश कुमार डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम वर्ष का छात्र है, जो ऊंचागांव स्थित एपी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। उसकी वार्षिक परीक्षा थी। परीक्षा में धोखाधड़ी करने में उसकी परीक्षा रद्द करने की संस्तुति की गई है। वहीं, पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी आदेश कुमार को जेल भेज दिया गया है।