{"_id":"637e4bf3aa5ad50dfd1aedac","slug":"fraud-bulandshahr-news-gbd248189655","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पालिका की 2500 बाल्टियां निजी गोदाम में मिलने की जांच करेंगे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पालिका की 2500 बाल्टियां निजी गोदाम में मिलने की जांच करेंगे एडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की 2500 बाल्टियां निजी गोदाम में मिलने की जांच करेंगे एडीएम
बुलंदशहर। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वितरण के लिए खरीदी गईं बाल्टियों के निजी गोदाम में मिलने के मामले की जांच डीएम ने एडीएम प्रशासन को सौंपी है। उन्हें तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष परवीन फड्डा ने चार दिन पहले एक निजी गोदाम में रखी हुई बाल्टियां बरामद की थी।
गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए शासन ने प्रत्येक घर को दो-दो बाल्टियां वितरित करने की योजना बनाई थी। पालिका क्षेत्र में करीब 40 हजार बाल्टियां बांटने का लक्ष्य रखा गया था। एक बाल्टी पर 300 रुपये खर्च किए गए हैं। शिकायत मिली थी कि कई क्षेत्रों में बाल्टी नहीं बांटी गई हैं। शिकायत के आधार पर जांच कराई गई तो पता चला कि पहासू रोड स्थित एक गोदाम में बाल्टियों को रखा गया है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सब्जी के गोदाम में करीब 2500 बाल्टियां रखीं मिलीं। मौके पर मौजूद व्यापारी ने बताया कि सभासद ने उक्त बाल्टियों को गोदाम में रखवाया है। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने पर डीएम सीपी सिंह ने एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार को मामले की जांच सौंप दी।
पांच हजार से अधिक बाल्टियां अभी भी लापता
शहर में बांटने के लिए करीब 40 हजार बाल्टियां शासन ने दिया था। पालिकाध्यक्ष के मुताबिक पांच हजार से अधिक बाल्टियां अभी भी लापता हैं। कुछ कर्मचारी और सभासदों ने मिलकर इन बाल्टियों को अन्यत्र छिपाया है। सर्वे के दौरान प्रत्येक घर के लिए दो-दो बाल्टियां मंगाई गई थी, करीब पांच हजार घरों को अभी तक बाल्टी नहीं पहुंची हैं।
विज्ञापन
अधिकतर लोग नहीं कर रहे बाल्टियों का प्रयोग
शासन का उद्देश्य था कि लोग गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करते हुए कूड़ा गाड़ी में अलग-अलग डालें, लेकिन लोग भी ऐसा नहीं कर रहे हैं। दो-दो बाल्टी वितरण के बाद भी सूखा और गीला कूड़ा एक ही बाल्टी में डाला जा रहा है, जिसे पृथक करने में नगर पालिका को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। - डा. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन