फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   fraud

एफआईआर से नाम निकलवाने के नाम पर 4.5 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
fraud
एफआईआर से नाम निकलवाने के नाम पर 4.5 लाख की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। दहेज उत्पीड़न और हत्या के मामले में दर्ज रिपोर्ट से नाम निकलवाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एसएसपी को शिकायत देकर खेतलपुर भांसौली निवासी पीड़ित शुकर मोहम्मद ने बताया कि उसके पुत्र की शादी रेशमा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच में अनबन रहती थी। 27 जुलाई को रेशमा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रेशमा के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिश्तेदार दानिश, आबिद और हनीफ उनके पास आए और कहने लगे कि एक नेता से अच्छी जान पहचान है। साथ ही विवेचना अधिकारी से नेता के पारिवारिक संबंध हैं। रिपोर्ट से नाम निकलवाने के मामले में आरोपियों ने चार लाख 53 हजार रुपये ले लिए। घर में इतनी धनराशि न होने पर आभूषण बेचकर आरोपियों को तीन बार में रुपये दिए थे। इसी बीच पुलिस ने जांच के आधार पर स्वयं ही हत्या के मामले में आत्महत्या को तब्दील कर दिया। जब विवेचना अधिकारी से इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि पुलिस ने बिना रुपये लिए ही साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। अब मामले में पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed