फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud

रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fraud
रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके परिजनों से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित युवक ने ठगी का अहसास होने पर रुपये वापस मांगे तो उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नगर के सुशीला विहार कॉलोनी निवासी दिनेश सिंह पुत्र रामपाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके घर पर लखनऊ के एक दंपती का आना-जाना लगा रहता था। करीब तीन साल पहले दंपती ने उसके पिता को झांसा दिया कि उनकी रेलवे में उच्चाधिकारियों से जान पहचान है। इसके चलते उनकी नौकरी रेलवे में लगवा देंगे। उसकी नौकरी लगवाने की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित युवक के अनुसार उसके पिता ने तीन लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये चेक के माध्यम से दे दिए, जबकि शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। कई माह तक नौकरी न लगने पर पीड़ित पक्ष को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित युवक ने दंपती से संपर्क कर रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जल्द ही रुपये वापस देने का आश्वासन दिया। लॉकडाउन के दौरान आरोपियों ने फोन कॉल तक रिसीव करना बंद कर दिया। बीते दिनों पीड़ित युवक द्वारा लखनऊ जाकर आरोपियों से मुलाकात कर रुपये वापस करने के लिए कहा तो उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed