फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fraud

प्रधान की फर्जी मुहर से आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fraud
प्रधान की फर्जी मुहर से आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गांव तिलबेगमपुर में जनसेवा केंद्र पर ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर और जाली हस्ताक्षर से लोगों के दस्तावेज बना रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान पुत्र ने आरोपियों की वीडियो बना ली थी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विकास खंड की ग्राम पंचायत तिलबेगमपुर की ग्राम प्रधान मुनाजरी पति साबिर ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव का ही अदनान उर्फ ओसामा पुत्र शकील अहमद, गांव के ही आजाद पुत्र आस मोहम्मद, नईम पुत्र बाबू के साथ गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। आरोप है कि जनसेवा केंद्र पर ग्राम प्रधान व कुछ अधिकारियों की फर्जी मुहर रखते हैं। साथ ही आरोपी फर्जी तरीके से विभिन्न प्रकार के सत्यापन से संबंधित कागजात पर उनके नाम की मुहर लगाकर जाली हस्ताक्षर करते हैं। सोमवार की शाम प्रधान पुत्र नदीम जब जनसेवा केंद्र पर पहुंचा तो आरोपी अदनान व उसके साथी कागजात पर ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर लगाकर जाली हस्ताक्षर कर रहे थे। उनके पास अन्य किसी अधिकारी की दो और मुहर थी, जिसकी वीडियो नदीम ने मौके पर बना ली। विरोध करने पर आरोपियों ने नदीम को धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दो माह से कर रहे थे फर्जीवाड़ा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 2 माह से प्रधान की फर्जी मुहर व जाली हस्ताक्षर का प्रयोग कर रहा था। इस दौरान कई ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों पर उसने प्रधान की मुहर व जाली हस्ताक्षर किए हैं, जिनका किसी को कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अदनान उर्फ ओसामा को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
- जयकरण सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed