फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four trains canceled, tomorrow will Dibrugarh today

चार ट्रेनें रद्द, कल की डिब्रूगढ़ आएगी आज

Mon, 02 Jan 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four trains canceled, tomorrow will Dibrugarh today
सुहलव के ताडीघाट रेलवे स्टेशन पर कोहरा के बीच लाइट जलाकर गुजरती ट्रेन। - फोटो : ghazipur

विज्ञापन

कोहरे के चलते दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली अप और डाउन चार ट्रेनों को रेलवे प्रबंधन ने रद्द कर दिया है। वहीं, देरी से चल रही कल आने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस आज आएगी। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों के रद्द होने और लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।

सोमवार को अप और डाउन ऊंचाहार तथा लिच्छवी समेत चार ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया। वहीं, ब्रह्मपुत्र से दिल्ली जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 30 घंटे देरी से चलने के कारण कल यानि सोमवार को न पहुंचकर आज यानी मंगलवार को आएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, फरक्का 18 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 19 घंटे, कालका मेल पांच घंटे, संगम एक्सप्रेस 10 घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे, गोमती एक्सप्रेस  पांच घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 12 घंटे और मुरी सात घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि कोहरे की वजह से यह समस्या आ रही है। ट्रेनों के रद्द होने और देरी होने की सूचना ऊपर से मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed