{"_id":"618ea62ad5fb354e8b5bacf2","slug":"four-lane-bulandshahr-news-gbd229252215","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो बाईपास बनाए जाएंगे चार लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो बाईपास बनाए जाएंगे चार लेन
विज्ञापन
तहसील से ओवर ब्रिज वाली सड़क।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो बाईपास बनाए जाएंगे चार लेन
बुलंदशहर। शहर के मुख्य बाईपास और शिकारपुर बाईपास को चार लेन का बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भूड़ चौराहे से तहसील और तहसील से चीनी मिल फ्लाईओवर तक सड़क को नए सिरे बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शिकारपुर बाईपास को भी फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। शासन से अनुमति के बाद सड़क का निर्माण शुरू किया जाएगा।
नगर के भूड़ चौराहे से सदर तहसील और सदर तहसील से चीनी मिल फ्लाईओवर तक का मुख्य बाईपास खस्ता हालत में है। सड़क में गड्ढे होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अधिकारियों ने बजट की कमी के कारण सड़क के निर्माण से हाथ खड़े कर दिए थे। जिसके बाद सड़क लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दी गई थी।
अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इन सड़कों को दोबारा से बनाने की कार्य योजना तैयार की है। सड़कों का निर्माण करते हुए डिवाइडरों की मरम्मत की जाएगी। खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक कराया जाएगा। भूड़ चौराहे से सदर तहसील 3.18 किमी के लिए 10.88 और सदर तहसील से चीनी मिल फ्लाईओवर तक 2.30 किमी के लिए 7.86 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों को शासन को भेजते हुए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई है, ताकि समय रहते इन सड़कों को नए स्तर से बनाया जा सके।
विज्ञापन
शिकारपुर बाईपास का भी बनाया जा रहा प्रस्ताव
शिकारपुर बाईपास का प्रस्ताव बनाने में अधिकारी जुटे हैं। इसे डबल लेन से फोर लेन में बदलने की योजना है। सड़क निर्माण के साथ ही डिवाइडर और एलईडी लाइटें भी लगाई जानी हैं। हालांकि पहले बीडीए ने 10 करोड़ रुपये से प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन बजट का अड़ंगा लग गया था। प्रस्ताव केवल फाइलों तक ही सीमित रह गया।
चुनाव आया नजदीक, प्रस्तावों की लगी झड़ी
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सड़कों, नालों का निर्माण व अन्य विकास कार्यों के प्रस्तावों की झड़ी लगी हुई है। कुछ दिन पहले ही जिले में मेडिकल कालेज के निर्माण की घोषणा की गई थी। कॉलेज का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाना है। इसी सप्ताह मऊखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का लोकार्पण और शहर की मुख्य सड़कों के साथ गांवों में सड़कें बनाने के लिए प्रस्ताव पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक निर्माण कार्यों का शुुुुभारंभ कर रहे हैं।
16 को होगा 350 से अधिक कार्यों का शिलान्यास
16 नवंबर को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी जिले में 350 से अधिक सड़कों और नालों के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। जिला पंचायत के 52 वार्डों में कराए जाने वाले कार्यों के शिलान्यास के लिए प्रशासन और जिला पंचायत अफसर तैयारियां कर रहे हैं। सांसद व विधायक भी गांवों में विकास कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन और जिला पंचायत को भेज रहे हैं।
जिले की कई सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
- जगदीश प्रसाद, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग