फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four days left for free-electricity registration

Bulandshahar News: फ्री-बिजली पंजीकरण के लिए चार दिन शेष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। ट्यूबवेलों की फ्री बिजली के लिए पंजीकरण का समय समाप्त होने में केवल चार दिन का समय शेष बचा है। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 32 हजार उपभोक्ताओं ने ही फ्री बिजली के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि योजना के तहत जिले के 59,228 उपभोक्ताओं को फ्री बिजली की सौगात दी जानी थी। इसके लिए सरकार ने किसानों के सामने पंजीकरण कराने, पुराना बिल चुकता करने, ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने समेत अन्य शर्तों को रखा। पहले 30 जून तक पंजीकरण किए जाने थे, लेकिन जिले में केवल 1900 किसानों ने ही पंजीकरण कराया था। ऐसे में शासन की ओर से पंजीकरण की अंतिम तिथि को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया। इसके बाद अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई और फिर 15 अगस्त तक किया गया, लेकिन अभी भी 32 हजार उपभोक्ताओं ने ही फ्री बिजली के लिए पंजीकरण किया है। ऊर्जा निगम के चीफ इंजीनियर राजीव अग्रवाल ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की गति तेज हुई है, लेकिन अभी भी काफी किसानों ने पंजीकरण नहीं कराया है। अंतिम तारीख से पहले सभी किसान पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed