फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   food forest

गांव दाऊदपुर में बनेगा शक्ति वन और फूड फोरेस्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
food forest
गांव दाऊदपुर में बनेगा शक्ति वन और फूड फोरेस्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। वन विभाग स्याना क्षेत्र के गांव दाऊदपुर में शक्ति वन और फूड फोरेस्ट बनाएगा। ग्राम समाज की 4.5 एकड़ भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। इस जमीन पर लगने वाले पौधों का संरक्षण महिलाएं करेंगी।
जिले में शासन से 43 लाख से अधिक पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। जुलाई में पौधरोपण होगा। विभाग ने सभी विभागों को पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सरकार की मिशन शक्ति योजना के तहत इस बार पर्यावरण को थीम बनाया गया है। इस दिशा में काम करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा। सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि योजना के तहत छायादार और फलदार पौधों के अलावा औषधीय पौधे रोपे जाएं। इस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। फूड फारेस्ट में तैयार फलों से होने वाली आमदनी से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
विज्ञापन

वन विभाग गांव दाऊदपुर में शक्ति वन के लिए एक एकड़ और फूड फारेस्ट के लिए दो एकड़ से अधिक जमीन का प्रयोग किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह भूमि पिछले काफी समय से बंजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पौधे किए जाएंगे रोपित
वन विभाग की ओर से तैयार किए जाने वाले शक्ति वन में पीपल, बरगद, नीम, पिलखुन आदि के पौधे लगाए जाएंगे। फूड फारेस्ट में आम, अमरूद, अनार और पपीता, जामुन, बेर, अंगूर आदि फलों के पौधे के अलावा तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, दमबूटी आदि बेल प्रजाति के पौधे रोपित किए जाएंगे।

-
मिशन शक्ति योजना के तहत शक्ति वन और फूड फारेस्ट के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। वहां लगने वाले पौधों का संरक्षण करने के लिए महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है। - विनीता सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed