{"_id":"5713d0214f1c1b342f10fcf2","slug":"food-distributed-to-the-poor-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को बांटा खराब राशन, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को बांटा खराब राशन, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
food
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के इमलिया गांव में रविवार को राशन डीलर द्वारा खराब राशन बांटने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। ग्राम प्रधान के पुत्र और सपा नेता जाहिद ने मौके पर पहुंचकर वितरण रुकवा दिया और डीएम से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार इमलिया गांव के राशन की दुकान तीन माह पहले निरस्त हो गई थी। जिसके चलते दुकान को गांव कुदेना के राशन डीलर से संबंध कर दिया था। रविवार को राशन डीलर इमलिया गांव में गेहूं-चावल का वितरण करने पहुंचा।
विज्ञापन
जब उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे तो गेहूं-चावल सड़ा हुआ था और उसमें मिट्टी और कंकड़ मिले थे। खराब राशन को देख ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान के पुत्र जाहिद अली मौके पर पहुंचे और खराब राशन का वितरण रुकवाया।
विज्ञापन
उपभोक्ता आलम, डॉ. सलीम, रामकिशोर, कंछिद सिंह और आबिद आदि ने आरोप लगाया कि डीलर जो गेहूं-चावल का वितरण कर रहा है वह सड़ा होने के साथ उसमें मिट्टी और कंकर मिला हुआ है। जो खाने योग्य नहीं है।