फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Following electrification of 220 villages summer

220 गांवों में गर्मी बाद होगा विद्युतीकरण कार्य

Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Following electrification of 220 villages summer
electrification - फोटो : अमर उजाला

जनपद के 220 गांवों के ग्रामीणों को गर्मी के बाद ही राहत मिल सकेगी। इन गांवों में विद्युतीकरण का काम जुलाई के बाद होगा। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण से अछूते रहे इन गांवों में अब दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत काम होगा।

विज्ञापन


राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों में विद्युतीकरण का काम किया जा रहा था। इसके तहत जनपद के सभी गांवों में विद्युतीकरण कार्य कराया जाना था, लेकिन योजना को 31 मार्च को बंद कर दिया। योजना बंद होने से करीब 220 गांवों में विद्युतीकरण का कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब इन छूटे हुए गांवों में दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण का काम कराया जाएगा। यह कार्य तीन माह बाद किया जाएगा। इन गांवों के लोगों को गर्मी में बिजली कटौती झेलनी होगी। जुलाई के बाद ही इन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 करोड़ से होंगे काम
दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत गांवों में विद्युतीकरण के कार्य करीब 140 करोड़ की लागत से किए जाएंगे। इस बजट से गांवों में ट्यूबवेल और घरेलू लाइनों को अलग करने के अलावा जर्जर तारों को बदला जाएगा। इसके अलावा गांव में नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे।


जिन गांवों में विद्युतीकरण का काम नहीं हुआ है, वहां अब दीनदयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत कराया जाएगा। जुलाई के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed