{"_id":"98304b318d3dc3cb6567a0a00942fdd9","slug":"five-trains-late-six-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानंदा समेत पांच ट्रेनें रद्द, छह लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानंदा समेत पांच ट्रेनें रद्द, छह लेट
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते बुधवार को रेलवे ने महानंदा समेत पांच ट्रेनें रद्द कर दीं। वहीं छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, फरक्का एक्सप्रेस, आम्रपाली और लिच्छवी एक्सप्रेस को रेलवे ने कोहरे के चलते लेट होने के कारण रद्द कर दिया है।
वहीं, कोहरे ने ट्रेेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसकी वजह से छह ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे, गोमती व मुरी एक्सप्रेस चार घंटे और कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द होने से जहां यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, लेट लतीफी के चलते लोग ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर खड़े नजर आए। स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन भरत राम ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने और लेट की सूचना पीछे से मिली है।