फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Five cities, 10 thousand missing from the cable TV signal

पांच शहरों के 10 हजार टीवी से गायब हुए केबिल के सिग्नल

Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five cities, 10 thousand missing from the cable TV signal
केबल आपरेटर

विज्ञापन

जिले की एक केबिल नेटवर्क कंपनी द्वारा अवैध डिश संचालन से 10 हजार लोगों को नुकसान हुआ है। पांच शहरों के 10 हजार से ज्यादा टीवी स्क्रीन ब्लैक हो गए हैं। इन लोगों को सेट टॉप बॉक्स खरीदने के कारण आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ा है। एडीएम वित्त ने जिला मनोरंजन कर अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जिले में चल रही केबिल नेटवर्क कंपनी को सिर्फ बुलंदशहर नगर क्षेत्र में प्रसारण की अनुमति थी। डिश संचालक ने अवैध तरीके से एक मोबाइल कंपनी की फाइबर केबिल नेटवर्क लाइन में डिश की केबिल कनेक्ट कर दी। यह लाइन शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, पहासू, अहमदगढ़ चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


इन शहरों में करीब 10 हजार टीवी कनेक्शन चलाए जा रहे थे। जैसे ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो लाइन को डिस्कनेक्ट कर दिया गया। इसके कारण 10 हजार से ज्यादा टीवी स्क्रीन ब्लैक हो गई हैं। लोगों द्वारा डिश संचालक से खरीदे गए सेट टॉप बॉक्स भी अब डिब्बे बन गए हैं। मामले की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वित्त ने जिला मनोरंजन कर अधिकारी को जंच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबिल नेटवर्क संचालकों द्वारा अवैध रूप से डिश संचालन से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत होती है। वैध लाइन चलाने पर केबिल नेटवर्क संचालक को चैनल कंपनियों को टैक्स देना होता है, जिससे सरकार को भी सर्विस टैक्स मिलता है। अवैध लाइन संचालन से यह टैक्स बच जाता है। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर से औरंगाबाद, बीबीनगर और स्याना में भी अवैध रूप से लाइन संचालित की जा रही हैं।


मामला गंभीर है। शिकायत मिलते ही जिला मनोरंजन कर अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि अवैध रूप से डिश संचालन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश मिश्रा, एडीएम वित्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed