फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Firing was done on Jitendra at the behest of Kuldeep.

Bulandshahar News: कुलदीप के कहने पर की थी जितेंद्र पर फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Firing was done on Jitendra at the behest of Kuldeep.
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जितेंद्र सिंह पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 15 मई को वह ककोड़ में सिकंदराबाद रोड स्थित मार्केट में मोबाइल फोन खरीदने के लिए आए थे। जैसे ही उन्होंने कार को मोबाइल फोन की दुकान के बाहर खड़ा किया। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने पर बाइक सवार बदमाश भाग गए।

जितेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव निवासी जेल में बंद अमित जाट ने सुपारी देकर उनकी हत्या कराने के लिए उनपर हमला कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित समेत पांच नामजद, अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि एक हमलावार भूरा उर्फ करन प्रताप कौशिक निवासी गांव धनौरा थाना ककोड़ को झाझर रोड से ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांव निवासी कुलदीप की अमित जाट के साथ नजदीकी है, और उसकी कुलदीप के साथ दोस्ती है। कुलदीप के कहने पर ही उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जितेंद्र पर हमला किया था। जिसके लिए कुलदीप ने उसे 50 हजार रुपये दिलवाने का वादा किया था। बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed