फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Firing on the accused outside the Bulandshahr court

दिनदहाड़े मारी गोली: बुलंदशहर कोर्ट के बाहर हत्यारोपी पर फायरिंग, परिसर में मची आपाधापी

Mon, 22 May 2023 04:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 May 2023 04:49 PM IST
सार

बुलंदशहर न्यायालय के बाहर सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। तारीख पर पेश होने आए हत्यारोपी सनी पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें वह घायल हो गया। 

विज्ञापन
Firing on the accused outside the Bulandshahr court
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

न्यायालय परिसर के बाहर हत्या के आरोपी पर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में हत्यारोपी घायल हो गया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को बुलंदशहर न्यायालय के बाहर अचानक हुई फायरिंग के बाद अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट में तारीख करने आया सनी निवासी गांव किरयावली थाना नरसेना कोर्ट के बाहर एक मिठाई की दुकान पर बैठा था। तभी मोहर सिंह निवासी किरयावली वहां आया और उसने सनी पर फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से सनी घायल हो गया। पुलिस ने मोहर सिंह को गिरफ्तार कर असलाह बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि लगभग पांच माह पूर्व हमलावर मोहर सिंह के बड़े भाई मलखान सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में चार नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। जिसमें सनी का नाम भी शामिल था। सनी जमानत पर बाहर था और सोमवार को तारीख करने आया था। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए मोहर सिंह ने सनी की हत्या का प्रयास किया। पुलिस मोहर सिंह से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed