फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   FIR against 15 terminated teachers

बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों पर दर्ज हुई एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
FIR against 15 terminated teachers
बर्खास्त हो चुके 15 शिक्षकों पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा से बीएड की डिग्री लेने वाले शिक्षकों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। पहले तो यह सभी शिक्षक बर्खास्त हुए और अब इन सभी 15 शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, पूर्व में इसी संबंध में एक शिक्षिका के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही हाल में एक और प्रकरण सामने आया है, इसमें भी रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग में गत कई माह पहले शासन के आदेश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री पाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों की तलाश के आदेश मिले थे। शासन ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी को भी जिम्मेदारी दी हुई है। जांच करने पर जनपद में ऐसे 16 शिक्षक पाए गए थे। इनमें से एक शिक्षक का अलीगढ़ पहले ही तबादला हो गया था। ऐसे में जनपद में 15 शिक्षक चयनित किए गए और इसकी पूरी जानकारी शासन और विभाग को भेज दी गई थी। इसके बाद शासन के आदेश पर इन सभी को गत दिनों बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद शासन ने इन सभी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे। अब इन सभी शिक्षकों के खिलाफ उनके संबंधित स्कूल वाले क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानों में एफआईआर दर्ज करवा दी है। बीएसए ने एफआईआर दर्ज करवाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इससे शासन और विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

एक और शिक्षक आया पकड़ में
विभागीय अफसरों के अनुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से बीएड की डिग्री कर नौकरी करने वाला एक और शिक्षक पकड़ में आया है। यह शिक्षक गत दिनों अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत जनपद में पहुंचा और जब उसके शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। बीएसए के अनुसार इस शिक्षक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाते हुए पूरे मामले से शासन और विभाग को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से वर्ष 2004-05 में बीएड कर शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने वाले 15 शिक्षकों को पहले बर्खास्त किया गया था और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। जनपद में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत एक और ऐसा ही शिक्षक पकड़ में आया है। इसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवा दी है।
अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed