फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever outbreak in Shahpurkala village

Bulandshahar News: शाहपुरकला गांव में बुखार का प्रकोप, युवती में डेंगू की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Shahpurkala village
खुर्जा जंक्शन के गांव शाहपुर कला में से डेंगू के लार्वा की जांच करते मलेरिया विभाग के अधिकारी ।
खुर्जा जंक्शन। शाहपुरकला गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गांव में ज्यादातर लोग बुखार की चपेट में हैं। दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर में 244 मरीजों की जांच की गई जिसमें 22 वर्षीय युवती में डेंगू की पुष्टि हुई। मलेरिया विभाग ने गांव में कई जगह लार्वा की जांच की और फॉगिंग की।
विज्ञापन


गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते छह दिन में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गांव में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है, जहां कोई बीमार नहीं हो। कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जहां सभी सदस्य बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन


गांव में रहने वाले देवदत्त समेत परिवार के चार सदस्य, नन्नू समेत परिवार में तीन, मुरारी समेत परिवार में छह, करण पाल समेत परिवार में चार, राज रानी समेत परिवार में पांच, सुरेंद्र समेत परिवार के सात, ओमवीर समेत परिवार से पांच, नवरत्न समेत परिवार के पांच, अजय समेत परिवार के पांच और इंद्रपाल समेत परिवार के पांच सदस्य बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से बुखार बढ़ने को लेकर लोगों में दहशत बढ़ रही है। ग्रामीण मुरारी का कहना है कि बीमारी को लेकर अफवाह भी काफी फैल रही हैं, जिसको लेकर कुछ संक्रामक बीमारी का कारण बता रहे हैं और तो कुछ हवा या पानी में बीमारी फैलने की बात कह रहे हैं। इसलिए सभी अलग- अलग चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।

धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक 168 मरीजों की जांच की गई। इसमें बुखार से ग्रस्त 100 मरीजों के टाइफाइड, मलेरिया व डेंगू के सैंपल लिए गए। इसमें 22 वर्षीय शिवानी में डेंगू की पुष्टि हुई है। बीते दो दिनों में 244 मरीजों की जांच हुई है। गंभीर मरीजों को जांच के बाद अस्पताल में भर्ती होने के लिए परामर्श दिया जा रहा है।

इसके अलावा मलेरिया विभाग की ओर से गांव में जगह-जगह पर डेंगू के लार्वा की जांच की गई। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि पुराने बर्तन, गमले व फुलवाड़ियों में पानी नहीं भरने दें। गांव में फॉगिंग भी की गई।


झोलाछाप के चक्कर में बिगड़ रही हालत
गांव में जांच करने पहुंचे डॉ. साद अमीन ने बताया कि गांव के लोग बुखार होने पर गांवों में बैठने वाले झोलाछाप से उपचार करा लेते हैं। इससे भी मरीजों को पर्याप्त व उचित उपचार नहीं मिल रहा है। इसलिए ग्रामीणों से अपील की गई है कि मान्यता प्राप्त चिकित्सकों से ही परामर्श लें। सरकारी अस्पताल में मरीजों की निशुल्क जांच, परामर्श व दवाएं दी जाती हैं। बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं।


गंदगी का लग रहा अंबार
ग्रामीण लोकमन ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियों की गंदगी सड़कों से बाहर तक आ रही है। कई जगह जलभराव व कीचड़ की समस्या हो रही है। ऐसे में पूरे दिन बदबू उठती रहती है। वहीं गंदगी के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं। इस संबंध में कई बार ग्राम सचिव से भी कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।




गांव में गंदगी फैलने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में ग्राम सचिव से वार्ता की जाएगी। जल्द से जल्द गांव में सफाई कराई जाएगी। - मोनिका सिंह, ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed