फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Father and son returning from relatives died in an accident

Bulandshahar News: रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक पेड़ से टकराई, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Father and son returning from relatives died in an accident
गुलावठी क्षेत्र में पेड़ से टकराने के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक। संवाद
गुलावठी। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वल्लभगढ़ चले गए।
विज्ञापन

हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी राजकुमार अपने बेटे सौरभ और पोती साल्वी के साथ बाइक से हापुड़ स्थित रिश्तेदारी में आए थे। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह जब वह हापुड़ से लौट रहे थे तो क्षेत्र के गांव कुरली-भटौना मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल बच्ची साल्वी का हरियाणा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed