फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers will now have to register themselves online

किसानों को अब खुद करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers will now have to register themselves online
किसानों को अब खुद करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में इस बार विभिन्न ब्लॉक में खोले जाने वाले क्रय केंद्रों पर सरकारी दर पर धान की बिक्री के लिए किसानों को स्वयं ही ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के समय किसान धान बेचने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार दिन भी निर्धारित कर सकते हैं। क्रय केंद्र पर उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण के बाद प्राप्त प्रिंटआउट एमएमआई या क्रय केंद्र प्रभारी को दिया होगा।
इस बार सरकारी दर पर धान खरीद शुरू होने से पहले शासन की ओर से जारी एक आदेश ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में खुलने वाले सभी एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर सिर्फ उन्हीं किसानों का धान खरीदा जाएगा, जिन्होंने इसके लिए पहले से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण किया होगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए किसानों को ऑनलाइन खतौनी की नकल, बैंक पास बुक, बैंक का आईएफसी कोड, आधार र्काउ और पासपोर्ट फोटो लेकर जनसुविधा केंद्र या फिर किसी भी साइबर कैफे पर जाना होगा। जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे पर विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के बाद किसान को पंजीयन नंबर और उसका प्रिंट आउट एसएमआई या उस केंद्र के प्रभारी को देना होगा, जहां अपना धान बेचना हो। हालांकि इस व्यवस्था में किसानों को इतनी सहूलियत जरूर दी गई है कि वह अपनी सुविधा के हिसाब से धान बेचने की तिथि तय कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए सरकार की ओर से यह व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। जो किसान पंजीकरण नहीं कराएंगे, सरकारी दर पर उनका धान नहीं खरीदा जाएगा। - जेया-ए-करीम, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed