फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers will be able to sell the crop in each market

हर मंडी में फसल बेच सकेगा किसान

Sun, 24 Apr 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sun, 24 Apr 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to sell the crop in each market
विजयपाल सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह  तोमर ने कहा है कि केंद्र सरकार गांव गरीब और मजदूर की पार्टी है।  किसानों की फसलों को वाजिब दाम दिलाने के लिए उन्हें उचित दर पर उस बेचने का हक देश की किसी भी मंडी में होगा। किसानों की आपदा के तहत बर्बाद होने वाली फसलों का माजिब बीमा राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


तोमर पार्टी के ग्रामोद्य भारत उदय कार्यक्रम के तहत गांव खेतलपुर भासौली में कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं की जानाकरी दी गई। कहा कि गांव का विकास होगा तभी देश शरह की भांति खड़ा होगा। बिजली, पानी, चिकित्सा, शिभा का स्तर सुधरेगा। जिलाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का दर्द जाना है।
विज्ञापन


उनके फायदा पहुंचाने के लिए ही लगातार नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है।युला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि किसान देश के विकास की नींव है। गांव का विकास होने से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री को किसान युग का सूत्रधार बताया। इस दौरान पूर्व मंत्री  वीरेंद्र सिंह सिरोही, बिजेंद्र प्रताप सोलंकी। पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा, जीतू ठाकुर, सुरेद्र लोधी, सतेंद्र सिंह, अनिल शिसौदिया, महेश चौहान, संजय गुजर्र, संतोष बाल्मीकि, धमेंद्र काली, आशीष वत्स आदि रहे।

केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी
क्षेत्रिय विधायक विमला सोलंकी ने रविवार को ग्राम खानपुर, कादिरपुर, धमेड़ा नारा में किसानों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, सुरेश मास्टर, यतेंद्र प्रधान, मुकेश मास्टर, देवेंद्र सोलंकी आदि मौजूद रहे।

वहीं, नगर भाजपा कार्यकारणी ने भी सिटी कांवेट स्कूल में बैठक आयोजित की। अध्यक्षता पिंकी वोहरा, संचालन, रामकुमार गुप्ता ने किया। बैठक के केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

केंद्र सरकार की उपलब्यियां गिनाईं
ग्रामोदय से भारतोदय कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गांव बच्चीखैड़ा, सिरौरा, हसनपुर, वामनपुर और खालकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया।

भाजपा नेता अभय गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना में ग्रामीण विकास और किसानों को अपना मुख्य एजेंडा बनाया है। इस दौरान मुनेश शर्मा, दिनेश कुशवाहा, विपुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री ने सुनीं किसानों की समस्याएं
केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जावल गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने की शिकायत की।


केंद्रीय मंत्री आरएसएस विभाग प्रचारक के चाचा के निधन पर उनके घर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूर्व विधायक हरपाल सिंह के आवास पर सुरजावली गांव के जयवीर सिंह, राजेन्द्र, वेदप्रकाश प्रधान, बीरेन्द्र सिंह आदि किसानों ने सूखा राहत का मुआवजा न मिलने की बात कही। इस दौरान इस मौके पर पूर्व विधायक हरपाल सिंह, होराम सिंह, सांसद डॉ भोला सिंह रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed