फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers Struggle Committee General Secretary's condition deteriorates

किसान संघर्ष समिति के महासचिव की हालत बिगड़ी

Mon, 12 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers Struggle Committee General Secretary's condition deteriorates
फ्रेट कॉरीडोर - फोटो : अमर उजाला

 खुर्जा जंक्शन। फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में चल रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। छह दिनों से धरने पर बैठे किसान संघर्ष समिति के महासचिव की सोमवार को हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जटिया  अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


 छह दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को धरना स्थल पर ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची और उचित मुआवजे की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। वहीं धरने पर बैठे किसान संघर्ष समिति के महासचिव अजय चौधरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन मे उन्हें सरकारी जटिया अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें हायर मेडिकल के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। धरने को सभी राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है।  धरने पर भाजपा नेता विजेन्द्र प्रताप सोलंकी, कांग्रेस प्रभारी सिकंदराबाद विनय शर्मा, सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्ञानवती, संतोष, चरन देवी, गायत्री, कमलेश, कैलादेवी, जयदेयी, उदय सिंह, बब्बन, केहर सिंह, जगपाल, अतर सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed