फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers roared at the electricity office

Bulandshahar News: बिजली दफ्तर पर गरजे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers roared at the electricity office
अनूपशहर ऊर्जा निगम के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता व किसान। संवाद
अनूपशहर। ऊर्जा निगम के एसडीओ कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाकियू के प्रदेश प्रमुख महासचिव गुड्डू प्रधान ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही और किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई।
विज्ञापन

इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इसके बाद बिजली से जुड़ी विभिन्न शिकायतों को लेकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दफ्तर पर भारी भीड़ और धरने की सूचना मिलते ही एसडीओ तुरंत किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों की तमाम समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के रुख को देखते हुए किसानों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता भगत जी ने की और संचालन मानसिंह द्वारा किया गया। इस दौरान कुलदीप चौधरी, पिंकी खालौर, अमित शर्मा, पप्पू डरोरा, बिट्टू चौधरी, हसमुद्दीन और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सहित किसान किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed