फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmers, players and doctors happy to receive honor in village festival

Bulandshahar News: गांव महोत्सव में सम्मान पाकर खुश हुए किसान, खिलाड़ी और चिकित्सक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अमर उजाला गांव महोत्सव का रविवार को बड़े ही धूमधाम से समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जहां समां बांधा तो वहीं किसान, व्यापारी, खिलाड़ी और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सम्मान पाकर खुश नजर आए। महिला कुश्ती, गोरिल्ला और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

समापन के दिन कार्यक्रम को दो वर्ग में बांटा गया। पहले वर्ग के शुभारंभ के मुख्यअतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री यशवीर सिंह व विशिष्ठ अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी रहे। उन्होंने आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एसके गोयल, पूर्व अध्यक्ष डाॅ. संजीव अग्रवाल के साथ अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, व्यापारी और उद्यमी को भी सम्मानित किया। दर्जा प्राप्त मंत्री यशवीर सिंह ने कहा कि गांव महोत्सव में किसानों के लिए बहुत जानकारी उपलब्ध हैं। इससे खेती करने में काफी लाभ मिलेगा। दूसरे वर्ग कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व जिलाध्यक्ष अरब सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने किसान, ग्राम प्रधान, खिलाड़ी, मजदूरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि अमर उजाला ने किसानों के लिए अच्छी पहल की है।
विज्ञापन

किसान भाइयों को इसका फायदा उठाना चाहिए। खाद, बीज, कृषि यंत्र व कृषि के आधुनिक यंत्र की जानकारी एक मंच के माध्यम से मिल रही है। जिसका किसानों को लाभ मिलेगा और वह खेती में आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर फसलों का उत्पादन बढ़ा सकेंगे। जिससे वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। राकेश टिकैत ने सोलर स्टाल का निरीक्षण किया। डायरेक्ट अश्वनी बंसल ने बताया कि उन्होंने सोलर की बारीकी जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जेपी के कैंप में 294 ने कराई जांच



जेपी हॉस्पिटल चिट्टा के एचओडी डा. सुमित ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने रविवार को 294 मरीजों की जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इस दौरान डा. आमिर, डा. चर्चित गुप्ता, डा. निरुक्त यादव ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। साथ ही कहा कि गलत दिनचर्या जीवन को बर्बाद कर रही है। नियमित होना जरूरी है। इसके अलावा मेरठ लाइफ लाइन मल्टीस्पेस्लिटि अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रविवार को 210 मरीजों की जांच। इस दौरान डा. दीपक, डा. रणविजय पाठक मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं की कमजोर हो रहीं हड्डियों को मजबूत करने के बारे में विस्तार से बताया। कहा अच्छे खान-पान से यह संभव है। वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के स्टॉल पर काफी मरीजों की भीड़ रही। असिस्टेंड रजिस्ट्रार नीतू गुंबर ने पंचकर्म के बारे में जानकारी दी।









यह रहे मौजूद



गांव महोत्सव के समापन पर सीएमओ विनय कुमार सिंह, सीएमएस डा. अजय पटेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सुधा शर्मा, चिकित्साधिकारी डा. पंकज उपाध्याय, सेंट मोमिना ग्रुप के चेयरमैन शाह फैसल, भाजपा नेता अजय त्यागी, हितेश गर्ग, दीपक ऋषि, निखिल अग्रवाल, दीपू गर्ग, गौरव जिंदल, चंद्रभूषण मित्तल, सूर्या शर्मा, भाकियू नेता अरब सिंह, कैप्टन बिशन सिंह सिरोही, मोंटू चौधरी, कुंवरपाल, पिंटू चौधरी, सुरेंद्र मलिक, लीलू प्रधान, शरद त्रिवेदी, शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम, फजल शाह, राजेंद्र अग्रवाल, डा. संजीव अग्रवाल, दीप्ति सिंह, अनीता त्यागी आदि मौजूद रहे।






इनका रहा सहयोग



गांव महोत्सव के मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, जबकि विशेष सहयोगी के तौर पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की ओर से प्राधिकरण में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। हेल्थ पॉर्टनर के तौर पर जेपी हॉस्पिटल की ओर से किसानों को एक्यूट कार्डियक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस, मुफ्त दवाएं, चिकित्सक परामर्श, रक्तचाप, रक्त शर्करा जांच, वरिष्ठ सलाहकारों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा कृभको, टाटा टिस्कॉन, टाटा ड्यूरासाइन, आजाद पब्लिक स्कूल, सेंट आरजे पब्लिक स्कूल, वेटरनस एयरफोर्स स्कूल, राधिका कलेक्शन, सीआईएमटी ग्रुफ ऑफ कॉलेज, एसके यूनिवर्स, दीवान इंटरनेशनल स्कूल, स्वामी दयाल भटनागर लॉ कालेज, कंट्री व्हील (रॉयल इनफील्ड शोरूम), कान्हा कम्युनिकेशन (आयशर), क्रेव फॉर एक्सीलेंस कोचिंग सेंटर, एसके ट्रैक्टर (स्वराज), प्रकाशमय पावर सॉल्यूशन, वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, डेकोर फोलियो, रतन इंटरनेशनल स्कूल, चौधरी ट्रैक्टर्स (गरुड रोटावेटर), मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कसाना ऑटोमोबाइल्स, वेब इंडस्ट्रीज की ओर से भी अपने-अपने प्रतिष्ठान की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही मेरठ लाइफ लाइन हॉस्पिटल के विशेषज्ञ किसानों को बीमारी संबंधी परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed