{"_id":"6acd1d85e82981d73602d2f3","slug":"farmer-murdered-after-being-struck-on-the-head-body-found-in-the-field-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-168161-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किसान के सिर पर वार कर की हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किसान के सिर पर वार कर की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
अगौता क्षेत्र में हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन और ग्रामीण
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली में सोमवार सुबह खेत पर गए किसान की हत्या कर दी गई। शाम पांच बजे तक उनके घर न लौटने और फोन भी न उठाने पर परिजनों ने खेत पर पहुंच कर देखा तो उनका वहां लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। उनके सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार के निशान हैं।
सूचना पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव से कुछ दूरी पर ही उनका फोन पड़ा हुआ था। वहीं, मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन रंजिश हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे मगर देर रात तक भी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकोली निवासी अंसार ने बताया कि उनके पिता अनवार (58) खेतीबाड़ी करते थे। उनके पास 14 बीघा जमीन है। वह बटाई पर भी जमीन लेकर खेती करते थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह दस बजे वह परिजनों से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन न तो वह दिन में खाने के लिए घर आए और न ही उनकी कोई कॉल आई। शाम पांच बजे तक भी खेत से नहीं लौटने पर परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।
बताया कि किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह शाम को खुद करीब छह बजे पिता को देखने के लिए खेत पर पहुंचे। खेत पर उनके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
उनके सिर चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव के निशान थे। जिससे किसी धारदार हथियार या भारी वस्तु से वार किया जाना प्रतीत हो रहा था। शव के कुछ दूरी पर ही उनके पिता का मोबाइल फोन पड़ा हुआ था।
पिता के शव को लहूलुहान हालत में देख उन्होंने शोर मचाया और अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद डायल 112 समेत सीओ सिटी अनिल कुमार शाही और अगौता पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच की और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। अनवार की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।
..तो भागने का किया होगा प्रयास
मृतक के पैर पर से एक चप्पल भी गायब मिली है जबकि, दूसरे पैर में चप्पल पहनी हुई थी। परिजनों व पुलिस ने उसकी भी छानबीन की। पैर में एक चप्पल न मिलने से आशंका जताई जा रही है। कि उन्होंने हमलावर से बचकर भागने का प्रयास भी किया होगा। साथ ही मोबाइल भागते समय उनके पास से गिर गया होगा। क्योंकि मोबाइल भी शव से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।
दो दिन पूर्व हुआ था खेत की मेड़ को लेकर विवाद
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पड़ोसी किसान से मेड़ के विवाद को लेकर पूर्व में उनके पिता के साथ कई बार झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले भी आरोपियों का उनके पिता के साथ झगड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि पड़ोसी किसान के दोनों बेटों ने उनके पिता की हत्या की है। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के बेटे इस्राइल ने पुलिस को यह जानकारी दी। अधिकारी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
अनवार के हैं चार पुत्र
ढकोली निवासी मृतक किसान अनवार पर चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र इस्राइल मेलों में दुकान लगाकर खिलौने बेचने का कार्य करता है। इकरार, इसरार और अंसार है तीनों पुत्र गांव में ही रहकर पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते हैं और पशु पालन भी करते हैं।
कोट
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे ने पड़ोसी किसान पर मेड़ के विवाद की रंजिश को पड़ोसी किसान के दो बेटों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि परिजनों ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी