{"_id":"66900f368a5c1ee8c0022d52","slug":"farmer-dies-due-to-electric-shock-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118572-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: करंट से किसान की मौत
विज्ञापन
स्याना। ट्यूबवेल चलाने के दौरान करंट से किसान की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
गांव लौंगा निवासी लोकेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसका भाई नंद किशोर अपने खेत पर काम करने के लिए गया था। जब उसके भाई ने ट्यूबवेल चलाने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग एकत्रित हो गए। गंभीर हालत में नंदकिशोर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की है। प्रथम दृष्ट्या करंट से मौत की संभावना है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।