फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmer defrauded of Rs 19 thousand

Bulandshahar News: किसान से 19 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmer defrauded of Rs 19 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनूपशहर। अनाज मंडी में गेहूं बेचकर वापस अपने गांव लौट रहे किसान के साथ 19,900 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव डूंगरा जोगी निवासी महेश चंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अनूपशहर के मलकपुर रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में आढ़ती को 19,900 रुपये के गेहूं बेचने के बाद शनिवार को गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह परदादा-परदादी स्कूल के पास पहुंचे तो दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति उससे आकर बोले कि उसका हिसाब गलत है। हिसाब के रुपये हमें दे दो और चौहान साहब की दुकान पर आ जाओ।
विज्ञापन

पीड़ित ने रुपये उन्हें दे दिए और ई-रिक्शा से उतरकर बाइक पर बैठने ही वाले थे कि आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचा तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रोहित मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed