फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Farmars protest

कृषि कानून वापसी तक चलेगा किसान आंदोलन : टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmars protest
औरंगाबाद में भाकियू की पदयात्रा में शामिल पदाधिकारी। - फोटो : BULANDSHAHR
कृषि कानून वापसी तक चलेगा किसान आंदोलन : टिकैत
विज्ञापन

औरंगाबाद। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि अनूपशहर से चली पदयात्रा दिल्ली के किसान क्रांति गेट पर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। कृषि कानून वापसी तक किसानों का लंबा आंदोलन चलेगा। किसान कानून वापसी के बाद ही अपने घरों को लौटेंगे।
बता दें कि भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में अनूपशहर से शुरू हुई सैकड़ों किसानों की पदयात्रा दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां पदयात्रा का भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

किसान क्रांति गेट पर किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को वापस नही ले लेती, तब तक किसान घर वापसी नहीं करेगा। इसके लिए 2024 तक आंदोलन करेंगे। पहले 2022 में सरकार को सबक सिखाया जाएगा, फिर उसके बाद 2024 में सरकार को बदलकर ही किसान दम लेंगे। सरकार बदलेगी तो कानून खुद ही बदल जाएगा। उन्होंने बुलंदशहर की पदयात्रा की तारीफ करते हुए पूरे देश मे पदाधिकारियों से पदयात्रा करने की अपील की। इस मौके पर चौधरी कल्याण सिंह, चौधरी कैप्टन बिशन सिंह, केपी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राकेश लोधी, सोनू पाठक, गुलबीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, मदन पाल सिंह, प्रमोद तेवतिया, ठाकुर हरपाल सिंह, हरवीर गिरी, हरेंद्र यादव, चौधरी केपी सिंह तेवतिया, नरेंद्र तेवतिया, अमरपाल सिंह, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed