फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   farmars protest

दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
farmars protest
दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना और औरंगाबाद क्षेत्र से शुक्रवार को एक बार फिर से किसान दिल्ली कूच के लिए निकले, जिन्हें पहले से ही कालाआम चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। कुछ देर तक चले हंगामा प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सभी भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते दिनों से लगातार आंदोलनरत हैं। विगत दिनों जनपद के किसानों ने हाईवे जाम किया था, इसके बाद जनपद के तीनों टोल प्लाजा को हंगामा प्रदर्शन कर कुछ समय के लिए फ्री करा दिया गया था। इसके बाद बीते दिनों कलक्ट्रेट गेट पर गन्ने की होली जलाई गई और बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच के दौरान किसानों ने कालाआम चौराहे पर गिरफ्तारी दी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में रख कर देर शाम छोड़ दिया था। वहीं, शुक्रवार सुबह अचानक स्याना क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के एकत्र होकर दिल्ली कूच की सूचना पुलिस को लगी, जिसके बाद पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे कालाआम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया था। कुछ ही देर में कालाआम चौराहे पर विभिन्न थानों का फोर्स और पीएसी बल तैनात कर दिया गया। दोपहर करीब दो बजे सैकड़ों किसान एकत्र होकर दिल्ली कूच के लिए कालाआम चौराहे पर पहुंचे, जहां उन्हें पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान चौराहे पर हंगामा प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद ही चौराहे पर स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान एसपी सिटी समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह से ही चाक चौबंद रही सुरक्षा
किसानों के दिल्ली कूच की जानकारी मिलते ही कालाआम चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया था। दिल्ली जाने के रूट को बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में इस रूट को सुचारु कर सुरक्षा व्यवस्था पैनी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में जूझते दिखे वाहन चालक
किसानों के हंगामा और प्रदर्शन के दौरान कालाआम चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसानों को हिरासत में लिए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू किया।

किसानों के दिल्ली रवाना होने की सूचना मिलते ही चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया था। दोपहर में किसानों के हंगामा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed