{"_id":"6ac795822bb943f9410a7e1c","slug":"family-suspects-murder-following-shopkeeper-suspicious-death-in-bulandshahar-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में दुकानदार की संदिग्ध मौत: 21 दिन पहले शुरू की थी दुकान, परिजनों ने जताया हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में दुकानदार की संदिग्ध मौत: 21 दिन पहले शुरू की थी दुकान, परिजनों ने जताया हत्या का शक
Thu, 08 Oct 2026 06:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:37 PM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में धरपा गांव के बाहर 45 वर्षीय दुकानदार नसीम का लहूलुहान शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
नसीम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के धरपा गांव के बाहर बृहस्पतिवार सुबह लहूलुहान अवस्था में 21 दिन पहले आए दुकानदार का शव पड़ा मिला। इसमें परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हरदोई जनपद के माधवगंज थाना क्षेत्र स्थित जैदीपुर गांव निवासी इसरत अली ने बताया कि उनके चाचा नसीम (45) गांव में खेती करते थे। करीब 21 दिन पहले वह खुर्जा आए थे और धरपा गांव के बाहर सीमेंटेड बाउंड्रीवॉल की दुकान शुरू की। उनके साथ उनका बेटा सलीम और तीन अन्य युवक भी थे।
विज्ञापन
जो दुकान के पास कमरे में ही रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह सलीम जब दुकान के बाहर आया तो उनको पिता नसीम का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसरत अली ने का आरोप है कि दुकानदारी के चलते उनके चाचा की हत्या की गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद वह शव को लेकर गांव चले गए। शुक्रवार को जुम्मे के बाद वह तहरीर देंगे। वहीं, सीओ शोभित कुमार अत्री ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से घटना सड़क हादसा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन