फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Facilities will increase from Rs 2 crore to 10 secondary schools

Bulandshahar News: दो करोड़ से 10 माध्यमिक विद्यालयों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase from Rs 2 crore to 10 secondary schools
एसएल इंटर कॉलेज खानपुर।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 10 एडेड विद्यालयों की दो करोड़ रुपये से सूरत बदलेगी। इन स्कूलों का चयन पिछले दिनों प्रोजेक्ट अलंकार योजना में हुआ था। इब राशि मिलने पर इन विद्यालयों होने वाले कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि जिले से करीब 25 विद्यालयों ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में 10 स्कूलों को चयनित किया गया है। इनमें एसएल इंटर कॉलेज खानपुर, किसान इंटर कॉलेज सरावा, बीएचएसएस इंटर कॉलेज बालका, जनता इंटर कॉलेज केशोपुर सठला, सर्वोदय इंटर कॉलेज बनबोई, इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज स्याना, एमएचएम इंटर कॉलेज सैदपुर, केएस इंटर कॉलेज रौंडा, एम इंटर कॉलेज घुघरावली और शहीद नितिन कुमार इंटर कॉलेज धनौरा शामिल हैं।
विज्ञापन

अब इनकी सूरत बदलने के लिए शासन से दो करोड़ की राशि मिल गई है। जल्द ही राशि इन सभी विद्यालयों को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों में इस राशि से अतिरिक्त कक्षा कक्षा, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय के अलावा जरूरी काम होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि योजना के तहत 75 फीसदी मिली है। इसमें 25 फीसदी राशि विद्यालय स्वयं खर्च करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आने वाले दिनों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना में और भी विद्यालय शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed