फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Examination of undergraduate and four-year undergraduate honours courses from 18

Bulandshahar News: स्नातक एवं चार वर्षीय स्नातक ऑनर्स पाठ्यक्रमों की परीक्षा 18 से

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध काॅलेजों में संचालित स्नातक एवं चार वर्षीय स्नातक आनर्स पाठ्यक्रमों की परीक्षा 18 दिसंबर से शुरू होंगी। सीसीएसयू की ओर से परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक आनर्स के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी व बीकाम पाठ्यक्रमों के तृतीय व पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें मुख्य परीक्षार्थियों के साथ ही एक्स और बैक पेपर परीक्षार्थी भी शामिल हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो से होगी परीक्षा एक जनवरी को समाप्त होगी। एनईपी परीक्षा 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक चलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सीसीएसयू ने बीजेएमसी तृतीय सेमेस्टर में बैक पेपर के छात्रों की डेटशीट जारी कर दी है। यह परीक्षा 22 व 24 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी। एमएससी बायोइन्फार्मेटिक्स के तृतीय सेमेस्टर के पेपर की परीक्षा की तिथि संशोधित की गई है। इसमें फंडामेंटल ऑफ डाटा साइंस या मल्टीमीडिया एप्लीकेशंस विद वेब टेक्नोलाॅजीज की परीक्षा 22 दिसंबर को 10 से एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed