फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bibinagar-Simbhaoli road to be widened at a cost of 14.44 crore.

Bulandshahar News: 14.44 करोड़ से चौड़ा होगा बीबीनगर-सिंभावली मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बीबीनगर। आसपास के गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीबीनगर को सिंभावली से जोड़ने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क का 14 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई करीब तीन मीटर होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 5.5 मीटर किए जाने से यातायात सुगम होने की उम्मीद है। इसका सबसे अधिक लाभ गढ़ गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं और सिम्भावली शुगर मिल से जुड़े गन्ना किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


बीबीनगर, बैनीपुर, हिंगवाड़ा, लाड़पुर समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। सड़क संकरी होने और उसकी खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ गंगा जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
गढ़ गंगा मेले में बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुरली, भटौना, असावर, शेरपुर, सैदपुर, खैरपुर, भैंसाखुर, ढकौली, तिबड़ा, बीबीनगर, मडौना और जाफराबाद समेत कई गांवों के श्रद्धालु भी इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी सड़क की कम चौड़ाई और जर्जर स्थिति के कारण कई लोगों को स्याना की ओर से घूमकर गढ़ गंगा जाना पड़ता है। सड़क का चौड़ीकरण होने से इस मार्ग से आवागमन आसान होने की उम्मीद है। इससे श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और मेले के दौरान यात्रा में लगने वाला समय भी कम हो सकता है। इसके अलावा क्षेत्र के लोगों को दूसरे प्रमुख मार्गों तक पहुंचने में भी सुविधा मिलेगी।

गन्ना किसानों की ढुलाई होगी आसान
बीबीनगर-सिंभावली मार्ग का चौड़ीकरण होने से सिंभावली शुगर मिल से जुड़े हजारों गन्ना किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। गन्ने की ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों को संकरी सड़क के कारण परेशानी होती है। सड़क की चौड़ाई बढ़ने और सतह बेहतर होने से गन्ने से भरे वाहनों की आवाजाही आसान हो सकेगी।

इससे किसानों को गन्ना मिल तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए भी आवागमन पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। करीब 14.44 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से सड़क संपर्क मजबूत होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed