फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Eve teasing

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत दस पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Eve teasing
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष समेत दस पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शिकारपुर। नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन के घर में घुसकर पुत्रवधू से छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सतीश सैनी समेत दस लोगों पर लगा है। वहीं, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है। पीड़ित चेयरमैन भी भाजपा से ही जुड़ी हैं।
नगर के एक मोहल्ला निवासी नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन के पति ने कोतवाली में सोमवार को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 4.10 बजे वह नगर के लोगों के साथ मकान की छत पर धूप में बैठे थे। उसी दौरान नगर निवासी सतीश सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अपने 9-10 साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर आएा। आरोपियों के हाथों में लाठी-डंडे और अवैध असलहे भी थे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद उनकी पुत्रवधू के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पुत्रवधू व उनके पुत्र के साथ जमकर मारपीट की। शोर शराबा होने पर वह नीचे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। अन्य लोगों को एकत्रित होते हुए देख हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी मेज पर रखे रुपये भी लूट कर अपने साथ ले गए। किसी ने फोन पर पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जा चुके थे। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। तहरीर के आधार पर आरोपी सतीश, अरुण, नीरज, मंगल, गगन, सोनू नागर, सभासद राहुल चौधरी व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट व लूटपाट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से ही जीती थीं पूर्व चेयरमैन
मामले में दोनों ही पक्ष भाजपा के खेमे से हैं। जिससे क्षेत्र में भाजपा में दोफाड़ होने की भी आशंका है। हालांकि, क्षेत्रीय नेता अभी इस बात से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन तीन बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती थीं।

- राजनैतिक द्वेष से मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है। जिसकी निष्पक्ष जांच से सही बात का पता चल जाएगा। अफसरों से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। - सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो
- दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed