{"_id":"662699aa6af3d6f12908f5be","slug":"english-and-botany-exams-held-at-43-centers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-114829-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 43 केंद्रों पर हुई अंग्रेजी, जंतु व वनस्पति विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 43 केंद्रों पर हुई अंग्रेजी, जंतु व वनस्पति विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
खुर्जा स्थित एनआरईसी कॉलेज में परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्रा। संवाद
बुलंदशहर। जिले में 43 परीक्षा केंद्रों यूजी और पीजी सम सेमेस्टर के परीक्षा सोमवार को भी जारी रही। दो पालियों में चली परीक्षा में अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान समेत अन्य विषयों के पेपर हुए। पेपर देकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखाई दिए।
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्राे. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि सम-सेमेस्टर परीक्षा सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए निर्देशानुसार ही कराई जा रही है। परीक्षा पर सीसीएसयू के साथ उड़नदस्ते की भी नजर है। किसी भी छात्र-छात्रा को बिना चेकिंग केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही कक्षों में लगे सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। सोमवार को परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली।
दूसरी पाली दोपहर बाद दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चली। इस दौरान बीए के इतिहास विषय का पेपर हुआ। इसी तरह एमए के छात्र-छात्राओं ने इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान और विज्ञान के अलावा बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के जन्तु विज्ञान और बीएससी छठें सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। सभी केंद्रों पर अभी तक परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। दूसरी ओर उड़नदस्ते के सदस्य डाॅ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उड़नदस्ते लगातार परीक्षा के दौरान केंद्रों निरीक्षण आगे भी जारी रखेगा।