फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   EMU cancle

ईएमयू पैसेंजर हुई रद, बस व निजी वाहनों से करनी पड़ी यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
EMU cancle
ईएमयू रद्द होने से प्लेटफार्म से लौटते यात्री। - फोटो : KHURJA
ईएमयू पैसेंजर हुई रद, बस व निजी वाहनों से करनी पड़ी यात्रा
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर टूंडला से वाया खुर्जा होकर दिल्ली जाने वाली ईएमयू पैसेंजर शुक्रवार को रद हो गई। अप-डाउन में पैसेंजर ट्रेन के रद होने से खुर्जा जंक्शन पर रोज सफर करने वाले यात्री परेशान रहे। उन्हें बस व निजी वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ा। साहिबाबाद के निकट मेटीनेंस कार्य होने के कारण पैसेंजर ट्रेन का रद होना बताया गया है।

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर प्रतिदिन टूंडला से ईएमयू पैसेंजर का संचालन किया जाता है। खास तौर पर यहां से प्रतिदिन दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी अपनी नौकरी व व्यवसाय के चलते आने-जाने वाले यात्री अधिक होते हैं। शुक्रवार को भी रोजमर्रा वाले यात्री ट्रेन के तय समय पर जंक्शन पहुंचे। लेकिन मेंटीनेंस कार्य के चलते ट्रेन के रद होने की सूचना मिली। ईएमयू पैसेंजर के अचानक रद होने की सूचना मिलने से यात्री परेशान हो गए। कई लोग बैरंग ही घरों को लौट गए, जबकि कई यात्री अपने निजी वाहनाें से रवाना हुए। एसएस पीके गुप्ता ने बताया कि ईएमयू प्रतिदिन चलती है। साहिबाबाद के समीप मेंटीनेंस होने से ट्रेन को रद करने की सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे ने काउंटर के जरिए सूचना बराबर प्रसारित कर दी गई। यह ट्रेन शनिवार से अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन

पूर्व में देनी चाहिए थी सूचना
ईएमयू अचानक रद्द होने से काफी दिक्कत हुई। वह निजी वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रेलवे को पूर्व से ही इसकी सूचना देनी चाहिए थी।
- अनुज तोमर, जंक्शन
ट्रेन रद होने से लौटना पड़ा घर
- टूंडला ईएमयू पैसेंजर से सफर करते है। ईएमयू के रद्द होने से सैकड़ों यात्री परेशान हुए। लोगों को ट्रेन के रद होने से वापस घर लौटना पड़ा।
- कमल कुमार, खुर्जा
स्टेशन पहुंचने के बाद पता चला
- ईएमयू के अचानक रद होने की सूचना पहले से नहीं मिली, जिस कारण स्टेशन पहुंचने के बाद वह बैरंग लौट आए, रेलवे को पूर्व में ही सूचना देनी चाहिए थी।
- नरेंद्र कुमार, खुर्जा
ट्रेन रद होने के कारण नहीं जा सके दिल्ली
- दिल्ली से अक्सर सामान लेकर आते हैं। शुक्रवार को स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि ईएमयू रद है, जिस कारण वह वह दिल्ली नहीं जा सके।
- आनंद कुमार, जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed